कक्षा तीन की छात्रा को खेत पर दबोचकर चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में चोट आने से बिगड़ी हालत

चौबिया थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बालिका से चचेरे भाई ने खेत पर दबोचकर दुष्कर्म कर भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित किया। बालिका के प्राइवेट पार्ट में चोट आने से उसकी हालत बिगड़ने पर रात भर निजी अस्पताल में उसका उपचार चला।

स्वजन ने पुलिस पर रात में कार्रवाई न करने का आरोप लगा 1090 पर शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद गुरुवार सुबह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर उसे बाल सुधार गृह भेजा।

बालिका की मां ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी तीन बेटियों में सबसे छोटी 11 वर्षीय बेटी जो कि प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ती है। बुधवार शाम खेत पर बकरी चराने गई थी। उसके साथ गांव की ओर बालिकाएं भी थी।

आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले रिश्ते में चचेरे भाई ने बेटी को घास रखवाने के बहाने पास बुलाया और बहला फुसलाकर एकांत में ले गया और उसके साथ गलत काम करके मौके से भाग गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस ने रात में कोई कार्रवाई नहीं की।

बेटी को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां रात भर उसका इलाज चला। गुरुवार सुबह पीड़िता की मां ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत दर्ज कराई जब जाकर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और बेटी का मेडिकल कराया।

थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया बालिका से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला रिश्ते में चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित नाबालिग होने पर उसे बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। तुरंत कार्रवाई न करने के आरोप निराधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *