सिंगरौली। मध्य प्रदेश पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा 3 जुलाई 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश में राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ उप निरीक्षक एवं कार्यवाहक उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। जारी सूची में सिंगरौली जिले के चार उप निरीक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है, जबकि एक कार्यवाहक उप निरीक्षक की पदस्थापना सिंगरौली जिले में की गई है।
जारी आदेश के अनुसार, उप निरीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय का स्थानांतरण जिला सिंगरौली से जिला सतना किया गया है। इसी प्रकार उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह को जिला सिंगरौली से जिला सतना भेजा गया है। वहीं उप निरीक्षक मनोज सिंह चौहान को जिला सिंगरौली से जिला जबलपुर तथा उप निरीक्षक सुधाकर सिंह को जिला सिंगरौली से जिला सीधी स्थानांतरित किया गया है।

दूसरी ओर, कार्यवाहक उप निरीक्षक राजमणि अहिरवार का तबादला जिला सीधी से जिला सिंगरौली किया गया है। इसके अलावा कार्यवाहक उप निरीक्षक प्रेम सिंह हटीला को जिला रतलाम से जिला धार तथा उप निरीक्षक गुलाब सिंह भैयड़िया को जिला धार से जिला रतलाम स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा जारी इन तबादला आदेशों के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक दृष्टि से इन स्थानांतरणों को नियमित प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।
सिंगरौली जिले से एक साथ चार उप निरीक्षकों के स्थानांतरण के बाद पुलिस महकमे में नई पदस्थापनाओं को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वहीं, आने वाले दिनों में अन्य रिक्त पदों पर भी पदस्थापना अथवा अतिरिक्त प्रशासनिक फेरबदल होने की संभावना जताई जा रही है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

