उत्तराखंड में लाखों बेरोजगार, लेकिन प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना को नहीं मिल रहे 400 युवा

 राज्य में बेरोजगारों का आंकड़ा 10 लाख के पार पहुंच गया है, लेकिन स्वरोजगार या अच्छी कंपनी में रोजगार प्राप्त हो, इसके लिए महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना को लेकर न शिक्षण संस्थानों व छात्रों में जागरूकता दिखाई दे रही हैं और न उनके अभिभावक अपने बच्चों को मार्गदर्शन करने में रुचि लेते दिख रहे।

ताजा स्थिति यह है कि इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए राज्य से 31 मार्च, 2026 तक केवल 141 आवेदन भी प्राप्त नहीं हुए हैं, जबकि 13 जनपदों में 50 से अधिक बहुराष्ट्रीय कंपनियां 500 से अधिक युवाओं को अपने यहां इंटर्नशिप और उसके बाद नौकरी देने को तैयार हैं।

15 अप्रैल तक आवेदन का मौका

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए वेबसाइट https://pminternship.mca.gov.in पर 15 मार्च से प्रारंभ हो गए और 15 अप्रैल अंतिम तिथि है।

इस प्रकार मिलेगा युवाओं को लाभ

केंद्र सरकार की इस योजना के लिए 18 से 25 वर्ष के युवा आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी को बहुराष्ट्रीय कंपनियाें में छह से नौ माह तक की इंटर्नशिप के साथ प्रतिमाह नौ हजार रुपये स्टाइपेंड मिलता है। पात्र अभ्यर्थी 10वीं, 12वीं पास या स्नातक अंतिम वर्ष का छात्र हो।

पात्र छात्र को अपनी शैक्षणिक योग्यता का पूरा विवरण वेबसाइट पर अपलोड करना है। इसके बाद पोर्टल से जुड़ी कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार अभ्यर्थी का चयन करेगी और अपनी कंपनी में इंटर्नशिप के लिए आमंत्रित करेगी।

राज्य में 94 हजार से अधिक उद्योग

राज्य में 94 हजार से अधिक एमएसएमई और 400 से अधिक मध्यम एवं बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं, इनमें से अधिकतर प्रधानमंत्री इंटर्नशिप करवाने की इच्छुक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *