धनबाद-मुंबई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस अब रेगुलर चलेगी, रेलवे ने जारी रूट चार्ट और नया Time Table

धनबाद समेत झारखंड की बड़ी आबादी की बहुप्रतिक्षित उम्मीद को पंख लग गए हैं। धनबाद से लोकमान्य तिलक मुंबई की स्पेशल ट्रेन को नियमित रूप से चलाने की रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। नई ट्रेन का टाइम टेबल और जारी हो गया है।

13379 धनबाद-लोकमान्य तिलक मुंबई और 13380 लोकमान्य तिलक मुंबई एक्सप्रेस धनबाद-चंद्रपुरा रेल मार्ग से ही चलेगी। इससे धनबाद और बोकारो के साथ झारखंड के गढ़वा रोड तक के यात्रियों को मुंबई तक पहुंचने की सीधी ट्रेन मिल जाएगी।

धनबाद-लोकमान्य तिलक मुंबई स्पेशल ट्रेन ने मंगलवार को अंतिम फेरा लगाया है। गुरुवार को लोकमान्य तिलक से धनबाद के बीच अंतिम फेरा लगाएगी। अप्रैल से नियमित बन कर चलेगी। पूर्व मध्य रेल की ओर से नियमित सेवा बहाल होने की तिथि जल्द जारी की जाएगी।

धनबाद से सोमवार और एलटीटी से बुधवार

धनबाद-लोकमान्य तिलक स्पेशल धनबाद से मंगलवार व लोकमान्य तिलक से गुरुवार को चलाई गई थी। नियमित बनकर चलने वाली ट्रेन धनबाद से सोमवार और एलटीटी से बुधवार को चलेगी। इस ट्रेन में जनरल के चार, स्लीपर छह, सेकंड एसी दो, थर्ड एसी दो, थर्ड एसी इकोनमी छह समेत 22 कोच जुड़ेंगे।

टाइम टेबल में बदलाव, 35 मिनट पहले पहुंचेगी लोकमान्य तिलक

स्पेशल बन कर चलने वाली मंगलवार को धनबाद से रात 11 बजे चलकर गुरुवार दोपहर 2:15 पर पहुंचती है। नियमित ट्रेन सोमवार रात 11 बजे चलकर बुधवार दोपहर 1:40 पर पहुंचेगी। यानी 35 मिनट कम समय लगेगा।

वापसी में गुरुवार शाम 5:00 बजे चलकर शनिवार सुबह 8:00 बजे के बदले बुधवार शाम 4:55 पर शुक्रवार सुबह 8:00 बजे आएगी।

इन स्टेशन पर ठहराव

धनबाद-लोकमान्य तिलक मुंबई की ट्रेन का ठहराव कतरास, चंद्रपुरा, बोकारो थर्मल, पतरातु, खलारी, लातेहार, डालटनगंज, गढ़वा रोड, रेणुकूट, ओबरा डैम, सिंगरौली, बरगवां, ब्योहारी, खन्ना बंजारी, कटनी साउथ, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, भुसावल, जलगांव, चालीसगांव, मनमाड, नासिक रोड व कल्याण में होगा।

तीन महीने में धनबाद की झोली में चाैथी ट्रेन

दो दशक से नई ट्रेन का इंतजार कर रहे धनबाद वासियों के लिए इस साल के पहले तीन माह बेहद खास हैं। 18 जनवरी को धनबाद होकर हावड़ा-आनंदविहार अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *