रिकॉर्ड 167.20 करोड़ रुपये में बिकी राजा रवि वर्मा की पेंटिंग ‘यशोदा और कृष्ण’, ये हैं खरीददार

 प्रख्यात भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा की ऑयल पेंटिंग ”यशोदा और कृष्ण” बुधवार को मुंबई में सैफ्रोनआर्ट की स्पि्रंग लाइव नीलामी में रिकॉर्ड 167.20 करोड़ रुपये में बिकी।

इसके साथ ही यह आधुनिक भारतीय कला की अब तक की सबसे अधिक मूल्य वाली कृति बन गई है। इस पेंटिंग ने एमएफ हुसैन की ग्राम यात्रा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो पिछले साल 118 करोड़ रुपये में बिकी थी।

राजा रवि वर्मा की इस कृति को सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया के प्रबंध निदेशक डा. साइरस एस पूनावाला ने खरीदा है। पहले इसकी अनुमानित कीमत 80-120 करोड़ रुपये बताई गई थी।

पूनावाला ने कहा, ”मुझे प्रतिष्ठित पेंटिंग ‘यशोदा और कृष्ण’ को खरीदने, संरक्षित करने और उसकी देखभाल करने का अवसर पाकर गर्व महसूस हो रहा है।”

19वीं सदी के अंतिम दशक में चित्रित इस कृति में भगवान कृष्ण और माता यशोदा का चित्रण है। मां यशोदा को गाय दुहते दिखाया गया है, जबकि भगवान कृष्ण दूध का प्याला लेने के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। इसे वर्मा की सबसे महत्वपूर्ण और भावपूर्ण रचनाओं में से एक माना जाता है।

सैफ्रोनआर्ट की अध्यक्ष और सह-संस्थापक मिनल वजीरानी ने कहा कि महान कला में अपने शाश्वत मूल्य को पुन: स्थापित करने की अनूठी क्षमता होती है। यह भारतीय कला की स्थायी सांस्कृतिक और भावनात्मक गूंज का एक सशक्त प्रमाण है।

सैफ्रोनआर्ट की अध्यक्ष और सह-संस्थापक मिनल वजीरानी ने कहा कि महान कला में अपने शाश्वत मूल्य को पुन: स्थापित करने की अनूठी क्षमता होती है। यह भारतीय कला की स्थायी सांस्कृतिक और भावनात्मक गूंज का एक सशक्त प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *