पर्दे पर दिखेगी Govinda की पर्सनल लाइफ, इस डायरेक्टर की फिल्म से होगा सुनीता आहूजा का डेब्यू?

फिल्मी पर्दे से दूर 90 के दशक के मशहूर एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक लंबे समय से अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। कई बार अलग-अलग पॉडकास्ट में सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने पति गोविंदा पर सवाल उठाए हैं, यहां तक कि उन पर चीटिंग तक का आरोप लगा चुकी हैं।

बीते कुछ समय से अपनी रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रहे सुपरस्टार गोविंदा की निजी जिंदगी की कहानी अब परदे पर आने की खबरें हैं।

इस फिल्म में दिखाई देगी गोविंदा-सुनीता की कहानी?

मुंबई मनोरंजन संवाददाता की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कभी झगड़ा तो कभी प्यार वाला गोविंदा और सुनीता का रिश्ता, रियलिस्टिक फिल्में बनाने वाले फिल्मकार मधुर भंडारकर की अगली फिल्म ‘द वाइव्स’ (The Wives) में नजर आ सकता है। हालांकि, ‘पेज 3’ और ‘फैशन’ जैसी फिल्मों से फिल्मी और फैशन दुनिया की असल झलक दिखा चुके मधुर फिलहाल इसे लेकर कुछ भी साफ तौर पर कहना नहीं चाहते हैं। अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर मधुर कहते हैं,

क्या सुनीता आहूजा भी होंगी फिल्म का हिस्सा?

मधुर भंडारकर ने ‘द वाइव्स’ की प्रोग्रेस पर बात करते हुए आगे कहा, “फिलहाल फिल्म एडिट टेबल पर है। मैं हमेशा से इस इंडस्ट्री के सुपरस्टार या स्टार की पत्नी का नजरिया दर्शकों को दिखाना चाहता था। बॉलीवुड में इतने स्टार्स हैं, हर किसी की पत्नी के बारे में तो आप नहीं दिखा सकते हैं। लेकिन मैंने कोशिश की है कि जितनी कहानियां दिखा सकूं, दिखाऊं।”

निर्देशक ने आगे बेबाकी से कहा, “मैंने जो भी अफवाहें सुनी हैं, उन्हें फिल्म में रखा है। मेरी जवाबदेही हमेशा से अपने दर्शकों के लिए रही है, ऐसे में इंडस्ट्री में लोग क्या कहेंगे, उनकी प्रतिक्रिया मुझे नहीं चाहिए।”

अब अगर सुनीता आहूजा की कहानी मधुर भंडारकर की फिल्म में दिखाई जाती है, तो यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या वह खुद भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *