पश्चिम एशिया संकट: अकासा एयर ने पांच अप्रैल तक स्थगित कीं दोहा, रियाद व कुवैत के लिए उड़ानें

2.6kViews
1668 Shares

पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के बीच अकासा एयर ने मंगलवार को चुनिंदा मार्गों पर उड़ानें जारी रहने और दोहा, रियाद व कुवैत के लिए पांच अप्रैल तक उड़ानें स्थगित करने की घोषणा की।

अकासा एयर ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा का आकलन करने और पश्चिम एशिया की स्थिति की समीक्षा करने के बाद जेद्दा और अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई, कोच्चि एवं कोझिकोड के बीच उड़ानों का संचालन जारी है, हालांकि स्थिति के अनुसार इसमें परिवर्तन हो सकता है।

5 अप्रैल तक उड़ानें रद

दोहा, रियाद व कुवैत के लिए उड़ानों को पांच अप्रैल तक स्थगित करने की घोषणा करते हुए एयरलाइन ने कहा कि अगर इसमें कोई बदलाव हुआ तो उसके अनुसार सूचना दी जाएगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए एयरलाइन ने प्रभावित मार्गों पर रद्दीकरण एवं रिशेड्यूलिंग शुल्क माफ करने का एलान किया है। रद्दीकरण का विकल्प चुनने वाले यात्रियों को सात दिनों के भीतर रिफंड दे दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *