Shreyas Iyer Injury Update। गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स की जीत के बाद टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी कलाई पर लगी चोट को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान डेब्यूटेंट कूपर कोनोली की बेहतरीन पारी की तारीफ की, जिसने 44 गेंद में 72 रन की नाबाद पारी खेली और उनकी पारी के दम पर पंजाब की टीम ने 3 विकेट से जीत दर्ज की।
Shreyas Iyer ने अपनी चोट पर दिया अपडेट
दरअसल, ये घटना पंजाब की पारी के 12वें ओवर की है। जब कूपर कोनोली ने राशिद खान की गेंद पर सामने की तरह एक तेज तर्रार शॉट खेला और गेंद बड़ी तेजी से नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े अय्यर की तरफ आई। शॉट इतना पावरफुल था कि अय्यर को गेंद से बचने का समय नहीं मिला और वो सीधे उनके हाथ पर जा लगी।
अय्यर तुरंत दर्द से कराहने लगे और मैदान पर ही लेट गए। उन्हें दर्द में देखकर फिजियो टीम मैदान पर आई और आइस पैक का इस्तेमाल किया। कुछ देर बाद जब अय्यर को थोड़ा आराम मिला तो वह फिर से बैटिंग के लिए तैयार हो गए, लेकिन वह जल्दी ही आउट हो गए।
फिर मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने अपनी चोट को लेकर अपडेट देते हुए कहा, “मैं कहूंगा कि यह ठीक है। यह वैसा ही है जैसा पहले था। मैं इसे नजर नहीं लगाना चाहता और उम्मीद है कि सब कुछ ठीक रहेगा।”
कूपर कोनोली की खूब की तारीफ
अय्यर के आउट होने के बाद पंजाब किंग्स की टीम लड़खड़ा गई और अगले दो ओवर में टीम के 3 विकेट गिर गए, लेकिन अपना आईपीएल में पहला मैच खेल रहे कूपर कोनोली ने अकेले लड़ते हुए 44 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। मैच के बाद श्रेयस ने कोनोली की तारीफ करते हुए कहा,
अब पंजाब किंग्स का अगला मैच 3 अप्रैल को सीएसके के साथ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।


