पुणे में टेक-ऑफ के दौरान विमान के आगे आया आवारा कुत्ता, आखिरी सेकंड में पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक
पुणे से जयपुर जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX-2458) शुक्रवार दोपहर एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। दरअसल, टेक-ऑफ के दौरान विमान रनवे पर पूरी रफ्तार पकड़ चुका था। इसी दौरान अचानक यर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने रनवे पर एक आवारा कुत्ता देख लिया।
एटीसी की इमरजेंसी चेतावनी मिलने के बाद पायलट ने आखिरी वक्त में ब्रेक लगाए, जिसके चलते विमान में सवार सभी 120 यात्री सहम गए और केबिन में अफरा-तफरी मच गई।
यह घटना शुक्रवार दोपहर 3 बजकर 15 मिनट की बताई जा रही है, जब जयपुर जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-2458 रनवे पर कुत्ता देखने के बाद रोका गया। इसके बाद विमान को वापस पार्किंग बे में ले जाकर तकनीकी जांच की गई, और फिर लगभग 100 मिनट बाद विमान ने उड़ान भरी।
इंजीनियरों द्वारा विमान को उड़ान के लिए मंजूरी दिए जाने के बाद, अंततः यह लगभग शाम 4:55 बजे उड़ान भरने के लिए रवाना हुआ।
पुणे हवाई अड्डे के निदेशक संतोष धोके ने बताया कि रनवे और एटीसी संचालन का प्रबंधन भारतीय वायु सेना (आईएएफ) द्वारा किया जाता है और सभी प्रश्नों के लिए रक्षा अधिकारियों से संपर्क करने को कहा।
शुक्रवार की घटना पुणे के लोहेगांव हवाई अड्डे पर वन्यजीवों से संबंधित व्यवधानों की एक श्रृंखला में नवीनतम घटना है। इस वर्ष 28 जून को, भुवनेश्वर से आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान को रनवे पर कुत्ते देखे जाने के बाद ‘गो-अराउंड’ करना पड़ा था।
जून 2025 में, दिल्ली-पुणे की एक उड़ान लैंडिंग के दौरान पक्षी से टकरा गई थी। इससे पहले जून 2025 में, दिल्ली-पुणे की एक उड़ान लैंडिंग के दौरान पक्षी से टकरा गई थी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

