पोटका में मंत्री दीपिका पांडे ने मड एंड मैडोज फार्म स्टेट का किया उद्घाटन, ऑर्गेनिक खेती की मिलेगी ट्रेनिंग

1279 Shares

 शंकरदा पंचायत के शंकरदा गांव में मड एंड मैडोज फार्म स्टेट का विधिवत उद्घाटन झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह में पोटका विधायक संजीव सरदार, जसाई मारडी, समाजसेवी सोमेन मंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा, आनंद दास, करुणा मय मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

फार्म स्टेट को पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से विकसित किया गया है, जहां ऑर्गेनिक खेती की जाएगी। यहां स्कूली बच्चों, किसानों एवं आम लोगों को जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

फार्म स्टेट के डॉक्टर विक्रम तिवारी ने बताया कि आदिवासी संस्कृति और प्राकृतिक वातावरण के अनुरूप इस फार्म स्टेट का निर्माण किया गया है, जहां आने वाले लोगों को प्राकृतिक उपचार भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे स्वच्छ वातावरण में स्वस्थ जीवन जी सकें।

उन्होंने बताया कि यहां पहाड़ भांगा की मनोरम वादियों की सैर भी कराई जाएगी, जिससे पर्यटक प्रकृति के बीच समय बिता सकेंगे। मंत्री दीपिका पांडे ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का फार्म स्टेट लोगों के लिए स्वास्थ्य, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इससे किसान, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण युवा लाभान्वित होंगे।

डॉ. विक्रम तिवारी ने बताया कि उन्होंने अब तक देशभर में दो करोड़ पौधों का रोपण किया है। पिछले वर्ष 45 लाख पौधे लगाए गए थे और इस वर्ष 50 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है।

मंत्री दीपिका पांडे द्वारा पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई और उन्होंने स्वयं पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *