53 साल बाद बॉलीवुड की दो आईकॉनिक अभिनेत्रियों का Indian Idol मे हुआ मिलन, एक-दूसरे को देखकर हुईं इमोशनल

 टीवी शो में 80 के दशक की अभिनेत्रियों को साथ में देखना एक अलग ही नॉस्टेलजिया क्रिएट कर देता है। इंडियन आइडल के हाल ही के एपिसोड में ऐसा ही कुछ देखने को मिला।

शो के हाल ही के एक एपिसोड में अरुणा ईरानी (Aruna Irani) और फरीदा जलाल (Farida Jalal) को आमंत्रित किया गया था। ऐसे में फैंस 53 साल बाद स्टेज पर इस महान जोड़ी को देखकर इमोशनल हो गए। दोनों को आखिरी बार साथ में ऋषि कपूर की फिल्म बॉबी में साथ में देखा गया था।

 

डांस करते हुए अरुणा ईरानी ने मारी एंट्री

स्टेज पर अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल ने जैसे ही एक दूसरे को आमने-सामने देखा तो उनके और साथ-साथ में फैंस के लिए ये पल काफी ज्यादा भावुक करने वाला था। कंटेस्टेंट ने ईरानी के वायरल गाने चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी गाकर उनका वेलकम किया। अरुणा स्टेज पर डांस करती हुई आईं। वहीं फरीदा जलाल के लिए ए दिल लाया है बहार गाकर उनका स्वागत किया गया।

दोनों ने फिल्म बॉबी में साथ किया था काम

ऋषि कपूर, डिंपल कपाड़िया, अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल स्टारर फिल्म बॉबी की कहानी एक अमीर युवा लड़के बॉबी की है जिसे एक गरीब ईसाई लड़की से प्यार हो जाता है। लेकिन परिवार को ये रिश्ता नामंजूर होता है। अमीर-गरीब और सामाजिक अंतर के कारण उनके परिवार इस रिश्ते का विरोध करते हैं, जिससे वे भाग जाते हैं और आखिर में परिवार को उनकी प्रेम कहानी स्वीकार करनी पड़ती है।

नीमा के रोल की हुई थी खूब तारीफ

फरीदा जलाल ने फिल्म में बॉबी की सहेली निक्की का किरदार निभाया था वहीं 1973 में आई इस फिल्म में अरुणा ईरानी ने ‘नीमा’ का किरदार निभाया था। फिल्म में उनका सपोर्टिंग रोल था। उन्होंने इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ एक बोल्ड सीन करने के लिए राज कपूर के कहने पर सहमति दी थी, जो उस समय के लिए काफी चर्चा का विषय रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *