यूपी पंचायत चुनाव के लिए आयोग ने मतदान स्थानों की मांगी रिपोर्ट, बूथवार सुविधाओं की होगी समीक्षा

1345 Shares

पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है। आयोग ने जिले के सभी मतदान स्थलों पर मौजूद बुनियादी सुविधाओं और कमियों को चिह्नित कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। 3854 बूथों की रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही आयोग को भेजी जाएगी।

जिले में पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी), क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी), ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के कुल 17 हजार 131 पदों पर चुनाव होने हैं। इसके लिए जिले की 1155 ग्राम पंचायतों में 3854 मतदान स्थल बनाए गए हैं।

पांच लाख मतदाताओं की जांच पूरी

पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची को शुद्ध किए जाने की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। निर्वाचन आयोग ने जिले को नौ लाख 49 हजार 828 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का डाटा भेजा था। इसकी जांच के लिए सभी बीडीओ नोडल और पर्यवेक्षण में 144 सुपरवाइजर और 1492 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) तैनात किए गए हैं।

बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं। अब तक लगभग पांच लाख मतदाताओं की जांच पूरी हो चुकी है। सत्यापन के बाद फर्जी वास्तविक संख्या सामने आएगी।

विवरण संख्या
ग्राम पंचायत की संख्या 1,155
मतदान स्थल 3,854
मतदान केंद्र 1,472
वर्ष 2021 में मतदाता 22,75,630
बढ़ाए गए वोटरों की संख्या 3,50,483
डिलीट मतदाता 2,66,836
घटाने के बाद बढ़े वोटर 83,647
कुल मतदाता 23,59,277
पुरुष वोटर 12,20,373
महिला वोटर 11,38,890

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *