आजकल थिएटर में रिलीज होने के बाद ज्यादातर फिल्में ओटीटी पर दस्तक देती हैं और कई बार थिएटर से ज्यादा उन्हें ओटीटी पर बेहतर रिस्पॉन्स मिलता है। एक ऐसी क्राइम थ्रिलर अपना थ्रिएट्रीकल रन पूरा करने के बाद ऑनलाइन स्ट्रीम हुई है और आते ही इसने नेटफ्लिक्स (Netflix) पर अपना कब्जा जमा लिया है।
यह क्राइम थ्रिलर (Crime Thriller) नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में नंबर 1 की पॉजिशन पर बनी हुई है और IMDb पर इसे 7.5 की धांसू रेटिंग मिली हुई है। 2 घंटे 09 मिनट की इस फिल्म की कहानी रोंगटे खड़े करने वाली है।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी एक ऐसी पुलिस ऑफिस के ईर्द गिर्द घूमती है जिसे चाइल्ड ट्रैफिकिंग करने वाले माफियाओं की गैंग को पकड़ने का काम सौंपा गया है। हालांकि ये उतना आसान नहीं होता क्योंकि इस अपराध की जड़ें काफी गहराई तक जमी हुई होती हैं।SSP, 93 छोटी बच्चियों के बड़े पैमाने पर हुए अपहरण की जांच करती हैं, और इस दौरान वह बच्चों की तस्करी करने वाले एक खतरनाक गिरोह का पर्दाफाश करती हैं। कहानी का मुख्य केंद्र एक राजनयिक की बेटी ‘रूहानी’ और एक घरेलू सहायिका की बेटी ‘झिमली’ को ढूंढ़ना है; इसी खोज के दौरान शिवानी का सामना फिल्म की विलेन से होता है, जो कि एक बेरहम ‘भिखारी माफिया’ होती है।
कौन सी है यह फिल्म?
जिस क्राइम थ्रिलर (Crime Thriller) फिल्म की हम बात कर रहे हैं वह है मर्दानी 3 (Mardaani 3) की, जो अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित है। इसमें रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने अपना मशहूर शिवानी शिवाजी राय का किरदार निभाया है। उनके साथ जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद अहम भूमिकाओं में हैं।
कहानी पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय पर आधारित है, जो केवल तीन महीनों में रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई 93 युवा लड़कियों के मामले की जांच करती हैं।
यह फिल्म 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। थिएट्रीकल रन पूरा करने के बाद फिल्म 27 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई और यहां आते ही नंबर 1 बन गई है।


