रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में अपने अंतिम दिनों की ओर बढ़ रही है, लेकिन इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा। सनी देओल की बॉर्डर 2 रिलीज होने के बाद माना जा रहा था कि धुरंधर की कमाई में गिरावट आएगी।
हालांकि सोमवार को इस स्पाई थ्रिलर ने जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर वापसी की है, उससे साफ है कि धुरंधर अब भी मजबूती से टिके रहने के मूड में है। 53वें दिन की कमाई ने यह साबित कर दिया कि बॉर्डर 2 जैसी बड़ी रिलीज के बावजूद दर्शकों का उत्साह धुरंधर के लिए बरकरार है।
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिके रहना और लगातार कमाई करना धुरंधर को भारतीय सिनेमा की बड़ी हिट फिल्मों की सूची में शामिल कर रहा है।


