हालांकि, पार्टी सूत्रों के अनुसार इस गतिरोध के जल्द खत्म होने की उम्मीद है। शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। अगर ऐसा होता है तो दावेदारों की यह ‘स्वतंत्र सक्रियता’ जल्द ही आधिकारिक प्रचार में बदल सकती है।