हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर मौके से फरार हो गया। इससे पुलिस को उसकी पहचान में दिक्कत हो रही है। पुलिस ने फरार ट्रेलर चालक की तलाश तेज कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही संभावित मार्गों पर नाकेबंदी कर वाहन की तलाश की जा रही है। एसओ रवींद्र नाथ राय का कहना है कि सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। ट्रेलर को पकड़ने के लिए पुलिस लगा दी गई है। जल्द ही ट्रेलर सहित चालक हिरासत में होगा।