वाराणसी में सब जूनियर कुश्ती स्टेट चैंपियनशिप, हजार पहलवानों की मेडल दावेदारी

1080 Shares

वाराणसी के बनियापुर में सात से नौ फरवरी तक सब जूनियर कुश्ती स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से एक हजार बालक और बालिका पहलवान भाग लेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले मुकाबलों में खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ दांव-पेंच आजमाकर पदक जीतने की कोशिश करेंगे।

यह चैंपियनशिप केदार पहलवान की स्मृति में आयोजित की जा रही है। इसमें दस अंतरराष्ट्रीय और कई राष्ट्रीय स्तर के पहलवान भी हिस्सा लेंगे। प्रमुख प्रतिभागियों में नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट मोनू यादव, अभिनव यादव, रिया नागर, वंशिका नागर, अंशु यादव और वाराणसी की पलक यादव शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *