पीलीभीत के न्‍यूर‍िया में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, कमरे में लटका मिला शव

थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई। उसका शव कमरे में पंखे के कूंडे पर लटका मिला।

गांव निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी चंद्रप्रकाश ने मंगलवार रात कमरे में सोने चली गई। स्वजन बरामदे में सो रहे थे। बुधवार सुबह वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो स्वजन ने कमरे में जाकर देखा। लक्ष्मी का शव कमरे में पंखे के कूंडे पर दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।

थाना प्रभारी न्यूरिया सुभाष मावी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्वजन से पूछताछ की, तो पता चला कि मृतका का विवाह पांच वर्ष पूर्व हुआ था। पति चंद्रप्रकाश देहरादून में प्राइवेट नौकरी करता है। करीब 10 दिन पूर्व मां की मौत के बाद चंद्रपकाश घर आया था। बुधवार को मां का दसवां (दिनवार) था। आत्महत्या के कारणों के बारे में स्वजन ने कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *