Realme 16 5G स्मार्टफोन भारत में अगले महीने लॉन्च होगा। रियलमी ने एलान किया है कि मिड रेंज का यह फोन अप्रैल के पहले हफ्ते में पेश किया जाएगा। कंपनी इस फोन को ग्लोबल मार्केट में 7000mAh बैटरी और मीडियाटेक Dimensity 6400 Turbo के साथ पहले ही रिलीज कर चुकी है। इसके साथ ही Realme 16 5G स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
Realme 16 5G संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Realme 16 5G स्मार्टफोन भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। रियलमी का यह फोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart और कंपनी की ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Realme 16 5G स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन Air Black और Air White में रिलीज किया जाएगा। इस फोन में 7000mAh बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
Realme 16 5G स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित कस्टम यूजर इंटरफेस Realme UI 7.0 पर रन करेगा। कंपनी का कहना है कि इस फोन को 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 3 साल तक एंड्रॉयड अपडेट मिलेंगे। इसमें 6050 स्क्वायर एमएम हीट डिस्सिपेशन एरिया वाला वैपोर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। Realme 16 5G स्मार्टफोन IP69 रेटिंग के साथ आएगा।
Realme 16 5G स्मार्टफोन में 6.57-इंच का डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 50-मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन रिंग-शेप LED फ्लैश और स्मॉल रिफ्लेक्टिव सरफेस वाला कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसके साथ ही फोन में एक छोटा मिरर भी दिया गया है।
Realme 16 5G स्मार्टफोन का ग्लोबल वेरिएंट डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। यह फोन मीडियाटेक के Dimensity 6400 चिपसेट के साथ 12GB तक की रैम के साथ मार्केट में उतारा गया है।


