आगरा से फतेहाबाद जा रही रोडवेज बस में अचानक उठा धुआं, ग्रामीणों ने बचाई यात्रियों की जान

2.7kViews
1722 Shares

सवारियों से भरी यूपी रोडवेज बस में बुधवार दोपहर अचानक भीषण धुआं उठने से हड़कंप मच गया। बस में सवार सवारियों की चीख पुकार मच गई। आसपास के ठेल वाले, राहगीरों ने सूझबुझ का परिचय देते हुए सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद से सवारियों मे दहशत का माहौल है।

थाना एकता क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मियापुर गांव के पास यूपी रोडवेज बस यात्रियों को लेकर जा रही थी, तभी अचानक इंजन से तेजी से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते पूरी बस के भीतर काला धुआं भर गया। बस ड्राइवर ने बस को रोका, पल भर में बस के अंदर धुआं ही धुआं हो गया। जिससे यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने की कोशिश करने लगे। राहगीरों ने यात्रियों को बचाने के दौड़ लगा दी। सड़क किनारे लगे ठेल वाले भी पहुंच गए। एक-एक कर सभी फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

बड़ा हादसा होने से टल गया और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इस पूरी घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *