पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर तेजस्वी का तीखा हमला, बोले-बिहार में तानाशाही चरम पर, CBI जांच पर भी उठाए सवाल

2.6kViews
1052 Shares

निर्दलीय सांसद पप्‍पू यादव की गिरफ्तारी के बाद से व‍िपक्ष के नेता लगातार उनके पक्ष में बोल रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्र‍ियंका गांधी उनकी गिरफ्तारी पर सवाल उठा चुके हैं।

अब राजद ने भी उनकी गिरफ्तारी का विरोध किया है। राजद के कार्यकारी अध्‍यक्ष व बिहार विधानसभा के नेता प्रत‍िपक्ष तेजस्‍वी यादव ने इस मामले में सरकार पर हमला बोला है।

31 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तारी की गई है। इस मामले में तेजस्‍वी यादव ने रविवार को दिल्‍ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस मामले में अपनी प्रत‍िक्र‍िया दी।

सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। इसके साथ ही नीट छात्रा मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने पर भी उन्‍होंने सवाल उठाए।

दोष‍ियों को बचाती है नीतीश सरकार

तेजस्‍वी ने कहा-आजकल तो पूरी तरह से तानाशाही चल ही रही है। दोष‍ियों को बचाया जाता है और निर्दोष को फंसाया जाता है।

नीट छात्रा के मामले में हम कई बार ट्वीट कर चुके हैं। विधानसभा में हमारे एमएलए भी लगातार इस मामले को उठा रहे हैं।

मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने पर उन्‍होंने कहा क‍ि हम पहले भी बोल हैं क‍ि सीबीआई जांच हो रही है उस जांच का क्‍या मतलब है।

सीबीआई को पहले भी बिहार के कई मामलों की जिम्‍मेदारी सौंपी गई थी, उसमें क्‍या हुआ। सृजन घोटाला, बालिका गृह कांड, नवरुणा मामला ठंडे बस्‍ते में है। बिहार सरकार का काम है अपराध‍ियों को संरक्षण दो और मामले को ठंडे बस्‍ते में डाल दो।

इधर राजद सांसद मनोज झा ने भी पप्‍पू यादव मामले में उसकी अर्जेंसी को लेकर तंज कसा है। उन्‍होंने कहा कि यदि इस तरह से प्रत‍िशोध में कार्रवाई होने लगे तो अनुसंधान शून्‍य हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *