रांची में देर रात तीन पेट्रोल पंपों पर लाखों की लूट, सीसीटीवी में बेखौफ अपराधी; राजधानी में सुरक्षा पर सवाल

राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शहर में मंगलवार की देर रात लगभग आधा दर्जन अपराधियों ने दो अलग-अलग पेट्रोल पंपों को निशाना बनाते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि अपराधी बाइक और कार से पहुंचे थे और हथियार के बल पर कर्मचारियों को धमकाकर नकदी लूट ली। पहली घटना में अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप से दो लाख रुपये से अधिक की राशि लूट ली।

वहीं दूसरी घटना में करीब दो हजार रुपये की लूट की गई। एक अन्य पेट्रोल पंप में 12 हजार रुपए की लूट हुई। तीनों घटनाओं को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पेट्रोल पंप कर्मियों में भय व्याप्त है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोई संगठित गिरोह देर रात लूट को अंजाम दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *