श्रावस्ती में बिना सूचना छुट्टी पर मिले स्वास्थ्य कर्मचारी, आशा बहुएं भी मिलीं गायब; अनुपस्थित कर्मचारियों से जवाब तलब

 सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने रविवार को जमुनहा ब्लाक क्षेत्र के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीओ ने स्पष्टीकरण तलब किया। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।

सीएमओ ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नासिरगंज के निरीक्षण में ज्ञात हुआ कि ओपीडी में 43 मरीज देखे जा चुके हैं। लैब में 14 जांचें और चार गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच दर्ज की गई थी। आशा संगिनी ड्रेस कोड में नहीं मिलीं।

कर्मचारी सांवत राव स्वामी बिना पूर्व सूचना के छुट्टी पर मिले। इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदत्तनगर गिरंट में 21 मरीजों की ओपीडी हुई। पांच लैब टेस्ट किए गए थे।

ड्यूटी के दौरान आशा बहुएं केंद्र पर उपस्थित नहीं मिलीं। इसे गंभीरता से लेते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुनहा के निरीक्षण के दौरान मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *