भारत में SUV गाड़ियों का क्रेज काफी बढ़ता जा रहा है। इसकी बड़ी वजह है इनका ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस, सड़क पर दबदबा और बैठन की आरामदायक सुविधा। खास तौर पर Compact SUV बजट में फिट बैठती है क्योंकि इनकी लंबाई 4 मीटर से कम होती है जिससे इन पर टैक्स कम लगता है।
Skoda Kylaq
इसकी कीमत 7.59 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। Kylaq, Skoda का सबसे सस्ता मॉडल है। इसकी कम कीमत, दमदार इंजन और बेहतरीन फीचर्स की वजह से इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि, Skoda Kylaq में एक ही इंजन ऑप्शन मिलता है। इसमें 1.0 लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन है जो 115hp के साथ आता है।
Mahindra XUV 3XO
इसकी शुरुआती कीमत 7.37 लाख (एक्स-शोरूम) है। XUV 3XO इस समय महिंद्रा की सबसे सस्ती और दमदार कारों में से एक है। इसमें दो 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं जो 111hp और 131hp की पावर देते हैं। इसमें 117hp वाला 1.5 लीटर डीजल इंजन भी दिया गया है।
तीनों ही इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है। इसके अलावा, पेट्रोल में ऑटोमैटिक और डीजल में AMT का ऑप्शन भी मौजूद है।
TATA Nexon
AUTOCAR INDIA के मुताबिक, यह SUV 7.32 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ आती है। 2017 में लॉन्च होने के बाद से ही यह लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। इसमें आपको 120hp के साथ 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंदन, 100hp पावर के साथ 1.2 लीटर टर्बो CNG, 115hp पावर के साथ 1.5 लीटर डीजल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं।
Kia Sonet
Kia की यह SUV तीन अलग-अलग इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 83hp के साथ, 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 120hp के साथ और 1.5 लीटर डीजल इंजन 116hp के साथ मिलते हैं। इसकी कीमत की बात करें तो यह 7.30 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ आती है।
Toyota Taisor
यह इस कंपनी की सबसे सस्ती SUV है। इसमें मिलने वाले इंजन के ऑप्शन कुछ इस प्रकार हैं। Toyota Taisor में 1.2 लीटर पेट्रोल और CNG इंजन के विकल्प मिलते हैं। साथ ही, पेट्रोल मॉडल में 5-स्पीड ऑटोमैटिक का ऑप्शन भी मिलता है। 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन में 100hp की पावर मिलती है और इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलता है।


