झुनझुनवाला फैमिली का सबसे सस्ता शेयर! 130 रुपये है भाव, 50 साल पुरानी इस कंपनी ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न

 शेयर बाजार में आम निवेशकों की नजरें, हमेशा अरबपति इन्वेस्टर्स के पोर्टफोलियो (Billionaires Portfolio) पर रहती हैं कि उनके पास कौन-से शेयर हैं और वे किस स्टॉक में खरीदारी कर रहे हैं। मार्केट में जारी गिरावट के बीच यह अच्छा मौका है कि बड़े निवेशकों की होल्डिंग वाले शेयरों में खरीदारी की जाए। ऐसे में भारत के दिग्गज निवेशक, झुनझुनवाला फैमिली (Jhunjhunwala Family) के पोर्टफोलियो वाले शेयर, निवेशकों के रडार पर हैं।

झुनझुनवाला फैमिली के पास कुल 30 शेयरों में हिस्सेदारी है और इस होल्डिंग की कुल वैल्यू 56000 करोड़ से ज्यादा है। इस परिवार के पोर्टफोलियो में एक 130 रुपये वाला शेयर भी शामिल है, जिसने लंबी अवधि में 2300 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। आइये आपको बताते हैं इस स्टॉक के बारे में…

झुनझुनवाला फैमिली के पास NCC के शेयर

trendlyne पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, Rakesh Jhunjhunwala and Associates के पास एनसीसी लिमिटेड की होल्डिंग है। 1978 में स्थापित, एनसीसी लिमिटेड, इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन कंपनी है।

झुनझुनवाला फैमिली के पास एनसीसी लिमिटेड के कुल 78,333,266 शेयर हैं जिनकी कुल वैल्यू 1,044.8 करोड़ रुपये है।

NCC के शेयरों का रिटर्न

एनसीसी लिमिटेड के शेयरों की कीमत फिलहाल 134 रुपये है। रिटर्न के मोर्चे पर पिछले एक साल में इस स्टॉक ने काफी निराश किया है लेकिन लंबी अवधि में यह शेयर 2300 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है। एक समय इस स्टॉक की कीमत 5 रुपये हुआ करती थी। पिछले 5 सालों में एनसीसी लिमिटेड के शेयर 70 प्रतिशत से ज्यादा चढ़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *