पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि खातों में रुपये आने की जांच तो आयकर व जीएसटी कर रहा है लेकिन कारोबारी और उसका परिवार का कनेक्शन और उनके खातों में टेरर फंडिंग और विदेश से हो रही फंडिंग की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। महफूज की आखिरी लोकेशन कोलकाता की मिली है। टीम उसकी तलाश में लगी है।