नगर थाना के पुरानी गुदरी छोटी मजार व उसके पीछे के मोहल्ले डॉक्टर सिद्दीकी लेन इलाके में रविवार की शाम हुए दो गुटों के बीच हिंसक झड़प मामले में नगर थाने में प्राथमिकी कर ली गई है। दोनों पक्षों की ओर से कराई गई प्राथमिकी में नामजद व अज्ञात को आरोपित बनाया गया है।
मामले में दोनों पक्षों की ओर से गिरफ्तार किए गए मो. महफूल उर्फ मैंगो, मो. आरिफ, मो. लक्की खान व मो. मयूर से पूछताछ के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
नगर थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि चार आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपित प्रोटेक्शन गैंग से भी जुड़े है। इस दिशा में भी जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पहली प्राथमिकी पुरानी गुदरी छोटी मजार की रहने वाली एक महिला ने कराई है। इसमें कहा कि लक्की खान व मयूर उनके घर में घूस गया। आरोपितों ने उनकी पुत्री के साथ जबरदस्ती कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगे।
शोरगुल पर वह उसे बचाने गई तो उनकी पुत्री को आरोपित नाजुक अंग पर मार रहे थे। विरोध पर उन्हें जमीन पर पटककर मारा-पीटा। उनके चिल्लाने पर मोहल्ले के दो युवक के साथ उनका पुत्र व उसका दोस्त उसे बचाने आए।
इस बीच आरोपित लक्की ने काल कर 50 बदमाशों को बुलाया। इसके बाद उनकी दो नतीनी को उठाकर कहा कि उसे बेचकर गंदा काम करायेंगे। अचानक साकीद खान ने रड से मोहल्ले के युवक को मारा। जिससे उसकी कनपटी कट गई। उनके पुत्र को सर्फूद्दीन उर्फ चीकू ने चाकू से घायल कर दिया।
इसके अलावा फैज खान, मीकू खान, सोहैल खान, राहूल सहनी, सुमित कुमार, इस्माईल खान, फरहान खान, इरशाद अली ने घर पर पत्थर बरसाए। वहीं, दूसरी प्राथमिकी शुक्ला रोड मैना गली की एक महिला ने कराई। इसमें कहा कि वह अपने घर पर थी।
इस बीच उन्हें पता चला कि उनके भाई से मारपीट हो रहा है। वहां गई तो देखा कि मो. महफूज उर्फ मैंगो, मो. आरिफ व 25 से 30 अज्ञात लोग उनके भाई को मार रहे थे। बीचबचाव करने पर आरोपितों ने उनके कपड़े का कालर फाड़ दिया।


