दिल्ली में बस एक कॉल पर होगी नालों की सफाई, CM रेखा गुप्ता का सख्त निर्देश

3.4kViews
1079 Shares

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी को जलभराव मुक्त बनाने के लिए युद्धस्तर पर नालों की डी-सिल्टिंग का कार्य कर रही है। अब तक 3.4 मिलियन टन से अधिक गाद निकाली जा चुकी है।

साथ ही 311 एप के माध्यम से नागरिकों को भी इस अभियान का भागीदार बनाया गया है, ताकि किसी भी नाले की सफाई से जुड़ी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

सफाई नहीं हो रही तो करें शिकायत

उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को अपने आसपास नालों की सफाई को लेकर कोई शिकायत हो तो इस एप पर शिकायत कर सकते हैं। पिछले वर्ष नालों की सही तरह से सफाई होने के कारण मिंटो ब्रिज नहीं डूबा था। इस वर्ष भी मिंटो ब्रिज में जल भराव नहीं होगा अन्य स्थानों का भी ध्यान रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह पहल स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर मानसून प्रबंधन वाली दिल्ली के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *