‘मिर्जापुर को अमेरिका हम बनाएंगे’, Mirzapur की रिलीज से पहले सरप्राइज; इस बार ‘गद्दी’ का खेल होगा और खतरनाक

6.3kViews
1197 Shares

अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के 3 सफल सीजन के बाद अब मेकर्स सिनेमाघरों में भौकाल मचाने के लिए कमर कस चुके हैं। ये खबर तो पहले ही सामने आ चुकी है कि एक्सेल एंटरटेनमेंट अपनी सफल सीरीज पर फिल्म लेकर आ रहा है, जिसमें कई नए चेहरे भी इस बार ‘गद्दी’ के लिए लड़ते हुए दिखाई देंगे।

अब पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा स्टारर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। हालांकि, उससे पहले मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देकर उनकी एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

मेकर्स ने जारी किया ‘मिर्जापुर’ का एक धमाकेदार वीडियो

जबरदस्त एक्शन, रोंगटे खड़े करने वाले ट्विस्ट और आइकॉनिक दुश्मनी से भरपूर ‘मिर्जापुर’ को सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए लाने से पहले हाल ही में मेकर्स ने फैंस के लिए एक रिकैप शेयर किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साल 2018 से लेकर एक झलकी दर्शकों को दिखाई, ताकि उन्हें सिनेमाघरों में फिल्म को समझने में आसानी हो।

इस रिकैप के एंड में उन्होंने एंड में लिखा, “2026 में मिर्जापुर का भौकाल अब बड़े पर्दे पर होगा। इस बार ‘मिर्जापुर: द फिल्म में’ जितेंद्र कुमार, रवि किशन, मोहित मलिक और सोनल चौहान जैसे सितारे नजर आए हैं।

कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘मिर्जापुर: द मूवी’

इस छोटे से रिकैप के सरप्राइज ने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, “बवाल चीज है…गुड्डू भैया मिर्जापुर को अमेरिका बनाएंगे अब।” दूसरे यूजर ने लिखा, “मूवी को बड़े पर्दे पर रिलीज करते हुए अगर गालियों से किसी तरह का समझौता किया, तो देख लेना, वहीं म्यूजिक बंद कर देंगे।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “भाई मुन्ना भैया की वापसी फाड़ू होगी, मजा आएगा मूवी देखने में। मिर्जापुर: द मूवी 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी मूवी को रितेश सिधवानी व फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *