आर्यन खान ड्रग्स केस: समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान से रिश्वत मांगने से किया इनकार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने सोमवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में बताया कि उन्होंने क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद अभिनेता शाह रुख खान से रिश्वत की मांग नहीं की और न ही ली।

वानखेड़े के वकील इस मामले में सीबीआई द्वारा मई 2023 में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद करने की मांग वाली याचिका पर बहस कर रहे थे। वकील ने मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति सुमन श्याम की पीठ को बताया कि वानखेड़े ने शाह रुख खान से कभी रिश्वत की मांग नहीं की और न ही ली।

सीबीआई की एफआईआर के अनुसार, वानखेड़े और इस मामले के अन्य आरोपितों ने कथित तौर पर अभिनेता से ड्रग्स मामले में उनके बेटे को क्लीन चिट देने के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग की थी। हालांकि, वानखेड़े के वकील ने सोमवार को अदालत को बताया कि सीबीआई के पास यह साबित करने के लिए कोई सुबूत नहीं है कि वानखेड़े ने किसी प्रकार की रिश्वत की मांग की थी।

एनसीबी को क्रूज शिप कार्डेलिया पर कथित ड्रग्स की मौजूदगी की सूचना मिली थी। वकील ने बताया कि कानून के अनुसार, तलाशी ली गई और आर्यन खान समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया। हाई कोर्ट ने कहा कि वह मंगलवार को याचिका पर आगे सुनवाई करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *