झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत मनोहरपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खेत में जुताई के दौरान किसान को एक पुराना बम मिला।
खेत जोतने के क्रम में अचानक भारी विस्फोटक दिखने से किसान और आस-पास के ग्रामीण सहम गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया है और बम को निष्क्रिय करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि राज्य में विस्फोटक मिलने का यह कोई पहला मामला नहीं है।
कुछ ही दिन पूर्व पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला क्षेत्र में भी सुबर्णरेखा नदी के किनारे भारी मात्रा में पुराने बम बरामद किए गए थे। उस समय स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सेना के बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया था।
जिसने सुरक्षित तरीके से उन्हें डिफ्यूज किया था। लगातार मिल रहे इन विस्फोटकों ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।


