वैश्विक संकटों के बीच भारत की प्रगति: पीएम मोदी ने बताया कैसे बन रहा विश्वसनीय साझेदार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि वर्तमान में दुनिया जिस गंभीर स्थिति का सामना कर रही है, वह अत्यंत चिंताजनक है। साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि 1.40 अरब भारतीयों के एकजुट प्रयासों की बदौलत देश हर आपदा का सामना करते हुए आगे बढ़ रहा है।

एक मीडिया समूह के कार्यक्रम में मोदी ने कहा कि युद्ध की वर्तमान परिस्थितियों में दुनिया के कई देश भारत की नीति-रणनीति और ताकत को देखकर दंग हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा- ”आज जब दुनिया संघर्षों में उलझी हुई है और उसका प्रभाव वैश्विक स्तर पर पड़ रहा है तो ऐसे में भारत और विश्व पर चर्चा करना अत्यंत प्रासंगिक है।” उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के बाद चुनौतियां लगातार बढ़ती गई हैं। मोदी ने कहा कि पिछले 23 दिनों में जब से पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू हुआ है, भारत ने संबंधों के निर्माण, निर्णय लेने और संकट प्रबंधन में अद्वितीय क्षमता दिखाई है।

पीएम ने कहा – ”ऐसे समय में जबकि दुनिया कई खेमों में बंटी हुई है, भारत ने असाधारण सेतु बनाने में सफलता हासिल की है खाड़ी देशों से लेकर पश्चिमी दुनिया तक और ग्लोबल साउथ से लेकर अपने पड़ोसियों तक। आज भारत सभी के लिए एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में खड़ा है।”

मोदी ने कहा कि भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और चुनौतियों का सामना करने में पीछे नहीं हटता। उन्होंने पूर्व संप्रग शासन का उल्लेख करते हुए कहा कि जब व्यक्तिगत हित राजनीति में प्राथमिकता बन जाते हैं तो लोग देश के भविष्य पर ध्यान नहीं देते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *