बुलंदशहर में किशोरियों से अभद्रता की शिकायत करने पर दबंगई… आरोपी ने छत पर चढ़कर लहराया तमंचा, वीडियो वायरल

नरसेना क्षेत्र के एक गांव में रास्ते में खड़ी दो बहनों से अभद्रता करने की शिकायत करना किशोरी के स्वजन को भारी पड़ गया। आरोपित ने घर के दो मंजिल मकान की छत से खड़े होकर तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली।

किसी ग्रामीण ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। किशोरी के पिता ने आरोपितों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटियां शनिवार की सुबह रास्ते में खड़े होकर बातें कर रही थी। तभी गांव निवासी युवक रास्ते से गुजरते समय दोनों बहनों के साथ अभद्रता करते हुए निकल गया, जिसकी जानकारी पाकर पीड़ित पिता बेटियों के साथ हुई अभद्रता की शिकायत लेकर आरोपित के घर पहुंचा तो आरोपित और उसके भाइयों ने उसके और उसकी पत्नी के साथ बेटे के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली।

इतना ही विवाद बढ़ने पर आरोपित अपने घर की दो मंजिल मकान की छत पर चढ़ गया और तमंचा लहराते हुए पीड़ित परिवार को गोली मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद किसी ने आरोपित के तमंचा लहराते और जान से मारने की धमकी का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *