दीपिका पादुकोण के 8 घंटे काम वाली डिबेट में कूदे मोहित सूरी, कहा- ‘इमरान ने तो 24 घंटे…’

 पिछले साल दीपिका पादुकोण ने मदरहुड के बाद दोबारा कमबैक करने पर एक बयान दिया था जिसको लेकर अभी तक चर्चा होती है। दीपिका पादुकोण ने कहा था कि अब वो सिर्फ 8 घंटे काम करेंगी क्योंकि घर जाकर उन्हें अपनी बेटी का भी ख्याल रखना होता है।

कई सेलेब्स दे चुके हैं अपनी राय

इस बयान को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी। एक तरफ जहां कुछ लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया वहीं कई लोग एक्ट्रेस की आलोचना करते नजर आए। करीना कपूर, अनन्या पांडे, कुणाल खेमू, विक्रांत मैसी जैसे कई एक्टर इस मामले में अपनी राय रख चुके हैं और मोहित सूरी इस लिस्ट में नए हैं।

दीपिका पादुकोण के प्रभास की स्पिरिट और कल्कि 2898एडी से बाहर होने के बाद इस मामले ने और तूल पकड़ लिया। वहीं अब मोहित सूरी ने इस मामले में अपनी राय रखते हुए बताया कि इमरान खान ने एक बार इस मूवी के लिए लगातार 24 घंटे शूट किया था।

मोहित सूरी ने इमरान की दिया उदाहरण

वैरायटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में रणवीर ने दीपिका पादुकोण के 8 घंटे काम करने वाले डिबेट पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वो ऐसे कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं जिन्होंने 24 घंटे लगातार काम किया है।

मोहित सूरी ने क्रू मेंबर्स के बारे में बता की

हम इसे इगो का मुद्दा बना रहे हैं। किसी को शिफ्ट तय करने का अधिकार क्यों होना चाहिए? क्वालिटी सुनिश्चित करना हमारा काम है? मेरा मतलब है कि अगर कोई यूनिट 12 घंटे की शिफ्ट में काम कर रही है, तो वे वास्तव में 14 घंटे काम कर रहे हैं क्योंकि वे सामान लोड और अनलोड कर रहे हैं। उन्हें केवल उन 12 घंटों की ही सैलरी मिलती है। मतलब, यह 15 घंटे भी हो सकते हैं। फिर वे घर चले जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *