मांट थाना क्षेत्र के गांव जावरा में रविवार को एक निर्माणाधीन मकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। अचानक लिंटर गिरने से चार मजदूर समेत सात लोग मलबे में दब गए और गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
कम सूखा लिंटर खोल रहे थे मजदूर
मांट थाना क्षेत्र के गांव जावरा में बने सिंह अपने मकान का निर्माण करा रहे है। कुछ दिन पूर्व मकान का लिंटर पड़ा था। रविवार सुबह 10 बजे मजदूर कम सूखे लिंटर को खोल रहे थे। अचानक लिंटर भरभरा कर गिर पड़ा। इससे छत भी गिर गई।
मलबे में चार मजदूर और तीन स्वजन दब गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। लोगों ने रेस्क्यू करके घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया है।


