दिल्ली के जहांगीरपुरी में दिल दहलाने वाला हादसा, युवक को जिंदा जलाने के आरोप में पत्नी-सास गिरफ्तार

 दिल्ली के जहांगीरपुरी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां एक शख्स जिसे कथित तौर पर उसकी पत्नी और सास ने जिंदा जला दिया था, उसकी मौत हो गई है।

वहीं इस मामले में उत्तर-पश्चिमी जिला की पुलिस ने आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें 18 मई को शाम 4.49 से 4.50 के बीच महेंद्रपार्क पुलिस स्टेशन पर एक पीसीआर कॉल मिली। जानकारी मिलते ही एसएचओ पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और दीपांश चौधरी नामक शख्स को झुलसी हुई अवस्था में पाया।

क्या कहती है पुलिस?

फिर तत्काल उसे बीजेआरएम अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक और उसकी पत्नी के बीच विवाद होते रहते थे।

इसे लेकर सीएडब्ल्यू सेल में शिकायत भी कराई जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि हादसे वाले दिन एक बहस के बाद दीपांश ने खुदकुशी की धमकी दी थी और बाद में पत्नी के घर के बाहर खुद को आग लगा लगी। मामले में जांच चारी है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *