कादीपुर में इंस्टामार्ट स्टोर के निकट शनिवार शाम एक मकान में अचानक आग लग गई। इससे पूरा घर आग की लपटों और धुएं से घिर गया।
आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने में मुश्किल आई। इस दौरान ऊपरी मंजिल पर फंसे कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए पड़ोसी की छत से कूदकर बाहर निकले। आग से घर का सारा सामान जल गया।
शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि कुछ लोगों को पड़ोसी की छत पर कूदने से हल्की खरोचें आईं है।
आग से मकान का काफी हिस्सा जल गया। इसमें घरेलू सामान और फर्नीचर पूरी तरह जल गया।


