नगर निगम शिमला में कार्यरत लेखा अधिकारी शुक्रवार को कार्यालय से छुट्टी लेकर गए और घर पहुंचकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मूल रूप से रोहड़ू के रहने वाले रामेश्वर शर्मा मेहली में परिवार के साथ रहते थे। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।
शुक्रवार को सामान्य दिनों की तरह वह कार्यालय आए और दोपहर बाद आधे दिन की छुट्टी लेकर घर चले गए। उन्होंने छुट्टी का कारण गांव जाना बताया था। घर पहुंचने के बाद उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया।
पत्नी ने फंदे पर लटके देखा
पत्नी ने फंदे पर लटका देख 112 नंबर पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। रामेश्वर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कसुम्पटी पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या कहना है सह कर्मियों का
सहकर्मियों के अनुसार रामेश्वर शांत स्वभाव, ईमानदार कार्यशैली और जिम्मेदारी से काम करने वाले अधिकारी थे। कार्यालय में भी शुक्रवार सुबह तक वह सामान्य दिखाई दे रहे थे और किसी प्रकार के तनाव में नहीं लग रहे थे। उनके इस कदम से सभी हैरान हैं।
पुलिस जांच में जुटी, सुसाइड नोट में क्या
रामेश्वर के परिवार में पत्नी और बच्चा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, हालांकि अभी यह खुलासा नहीं हो पाया कि उसमें क्या लिखा है।


