अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग ने मिडिल ईस्ट देशों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। इस बीच पड़ोसी देशों के साथ कूटनीतिक तल्खी बढ़ाते हुए ईरान ने अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से अमेरिकी हमलों से हुए नुकसान की मुआवजे की मांग की है।
दरअसल, ईरान ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव को पत्र लिखकर अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से अमेरिकी हमलों से हुए नुकसान की मुआवजे के रूप में भरपाई करने की मांग की है।
ईरान ने क्या-क्या आरोप लगाया?
पत्र में ईरान के संयुक्त राष्ट्र (UN) में राजदूत आमिर सईद इरवानी ने आरोप लगाया है कि अमेरिका की ओर से ईरान पर किए हमले में अमेरिकी सैनिकों ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की जमीन का उपयोग किया। इसलिए UAE की जिम्मेदारी बनती है कि वह अमेरिका द्वारा हुए हमले से ईरान को हुए नुकसान की भरपाई करे।
ईरान के UN राजदूत आमिर सईद इरवानी ने UN महासचिव को दिए पत्र में आरोप लगाया हुए लिखा, अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी बनती है कि वह ईरान को सभी भौतिक और नैतिक नुकसानों की भरपाई दे।
ईरान ने पहले भी की थी कार्रवाई
बता दें कि यूएन में ईरान की ओर से यह पत्र 7 शिकायतों के बाद दी गई है। इन 7 शिकायतों में ईरान की ओर से आरोप लगाया था कि अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाइयों में क्षेत्रीय देशों के हवाई क्षेत्र और जमीन का गैरकानूनी उपयोग किया।
एक अन्य पत्र में ईरान ने लिखा कि 28 फरवरी को अमेरिकी बलों ने ईरान पर हमला किया, जो अंतरराष्ट्रीय कानून के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन था। पत्र में आरोप लगाया था कि यह हमला क्षेत्रीय देशों जिनमें जॉर्डन भी शामिल है, उसकी जमीन का उपयोग करके अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर हमला किया।


