केरल: वायनाड के स्कूल में 150 छात्र बीमार, उल्टी-बुखार के बाद 38 बच्चे अस्पताल में भर्ती

1910 Shares

केरल के वायनाड में कोयलाडी स्थित एक एडेड अपर प्राइमरी स्कूल के लगभग 150 छात्र पिछले तीन दिनों से बुखार और उल्टी का इलाज करा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि ये बच्चे मार बेसेलियस एडेड अपर प्राइमरी स्कूल के छात्र हैं और इनमें से 38 बच्चों को, जिन्हें लगातार परेशानी हो रही थी, बाथेरी तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बच्चों के लिए बनाया गया विशेष वार्ड

जिला चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभी चिंता करने की कोई बात नहीं है और एहतियात के तौर पर स्कूल में एक हफ़्ते की छुट्टी घोषित कर दी गई है। अधिकारी ने बताया कि बच्चों के इलाज के लिए बाथेरी तालुक अस्पताल में एक विशेष वार्ड बनाया गया है।

जिला चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि छात्रों के अलावा, स्कूल के एक शिक्षक ने भी शारीरिक परेशानी की शिकायत की है।

बच्चों की मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति संतोषजनक- पंचायत अधिकारी

अस्पताल का दौरा करने वाले पंचायत अधिकारियों ने बताया कि बच्चों की मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति संतोषजनक है।
उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों में 1 जून से ही लक्षण दिखने लगे थे, लेकिन उनकी शारीरिक परेशानी का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।डॉक्टरों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने नमूने इकठ्ठे किए हैं और बच्चों की परेशानी का कारण जानने के लिए उन्हें जांच के लिए भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *