बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 (Dhuradhar 2) का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसी के साथ ही धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने वाली अब तक की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है।
दीपिका पादुकोण ने क्यों साध रखी है चुप्पी?
फिल्म की कमाई इस वीकेंड अभी और बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि रिव्यूज और वर्ड ऑफ माउथ से फिल्म को बड़ा फायदा होने की उम्मीद है। अब एक तरफ जहां हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर अभी तक दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के बारे में कुछ क्यों नहीं बोला।
मुंबई में इवेंट में नजर आई थीं एक्ट्रेस
दीपिका पादुकोण ने फिलहाल अभी तक इस मामले में चुप्पी बनाई हुई है। कई यूजर्स सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे हैं। दरअसल दीपिका को हाल ही में मुंबई में एक इवेंट के दौरान अपने सास-ससुर के साथ एक इवेंट में देखा गया था। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा- दीपिका मुंबई में इवेंट अटेंड कर रही हैं लेकिन क्या आप लोगों ने उन्हें धुरंधर द रिवेंज देखते हुए देखा? नहीं। वो अपने पति की फिल्म को सपोर्ट क्यों नहीं कर रही। मैं दीपिका के खिलाफ नहीं हूं। लेकिन कुछ तो गड़बड़ है।
फैंस ने की एक्ट्रेस की आलोचना
वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी आलोचना भी की। इस बात पर ध्यान दिलाते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर गाजा और जेएनयू के बारे में लंबे-लंबे पैराग्राफ लिखे, लेकिन अपने पति रणवीर सिंह और ‘धुरंधर 2’ की पूरी कास्ट को उनकी सफलता पर बधाई देने के लिए एक भी स्टोरी पोस्ट नहीं की। यह बहुत कुछ कहता है!!”
धुरंधर 2 बीते 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए अभी तक भारत में 339.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।


