हरियाणा के हिसार जिले में अवारा कुत्तों का आतंक जारी है। शुक्रवार को कुत्ते के काटने के तीन मामले सामने आए हैं। तीनों घायलों को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पहले मामले में गांव खासा महाजन के 65 वर्षीय ईश्वर को एक कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। ईश्वर ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह अपने घर से गांव में निकला था।
सुबह 7.15 बजे के करीब जैसे ही घर से गली में आया। एक कुत्ते ने चुपके से दाएं पांव की पिंडली पर काटा और वहां से भाग गया। दूसरे मामले में मिलगेट की रहने वाली करीब 70 वर्षीय सरस्वती को भी कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया।
पड़ोसियों ने उसे किसी तरह छुड़वाया। तीसरे मामले में मूल रूप से बिहार व हाल पता महाबीर कालोनी में रहने वाले 52 वर्षीय निर्मल को भी एक कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। वह शुक्रवार सुबह काम पर जाने के लिए निकले थे।


