निर्देशक जीतू जोसेफ की मोस्ट पॉपुलर सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी दृश्यम की तीसरी किस्त अपनी रिलीज के तीसरें वीकेंड में पहुंच गई है। अब तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है और मोटी कमाई से मेकर्स की फायदा पहुंचाया है।
इस बीच इस हफ्ते तीन नई और बड़ी फिल्मों की रिलीज की चुनौती को सुपरस्टार मोहनलाल की दृश्यम 3 बेहतरीन तरीके से पार किया है और रिलीज के 17वें दिन बंपर कलेक्शन करके दिखाया है।
दृश्यम 3 की बंपर कमाई जारी
बीते 21 मई को दृश्यम 3 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। पिछले दो हफ्तों में इतनी ज्यादा लेटेस्ट रिलीज नहीं आईं, जितनी इस बार दृश्यम 3 के सामने नया चैलेंज लाईं। राम चरण की पेड्डी, वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है और बॉबी देओल की बंदर जैसी फिल्में पिछले दो-तीन दिनों के दौरान बड़े पर्दे पर आई हैं। इन लेटेस्ट मूवीज रिलीज से दृश्यम 3 बिल्कुल नहीं घबराई है और बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से डटी रही।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 17वें दिन मोहनलाल स्टारर दृश्यम 3 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.30 करोड़ का कारोबार किया है और इसके साथ ही अब दृश्यम 3 का टोटल कलेक्शन 104 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। इस तरह से सस्पेंस थ्रिलर दृश्यम 3 ने सफलता का स्वाद चख लिया है।
इस तरह से दृश्यम 3 ने तीन नई और बड़ी फिल्मों की रिलीज के बीच बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा और कमर्शियल तौर पर अपनी अनूठी छाप छोड़ी है। मालूम हो कि क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से दृश्यम 3 का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिसकी वजह से ये मलयालम मूवी बंपर कमाई करती हुई नजर आ रही है।
वर्ल्डवाइड कितना हुआ दृश्यम 3 का कलेक्शन
सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी मोहनलाल की दृश्यम 3 कमाल करती हुई नजर आ रही है। इसी वजह से ग्लोबली भी दृश्यम 3 अच्छी कमाई करने में सफल रही है। गौर किया जाए इस मलयालम फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े की तरफ तो अब तक दुनियाभर में मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर लगभग 230 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।


