घर पर EV चार्ज करने समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, नहीं तो उठाना पड़ेगा भारी नुकसान

 भारत में अब EV का क्रेज बहुत बढ़ गया है। सड़कों पर इलेक्ट्रिक स्कूटर दिखना आम बात है और बहुत सारे लोग अब इलेक्ट्रिक कारें भी खरीदने लगे हैं। चूंकि, अभी बाहर चार्जिंग स्टेशन ढूंढना थोड़ा मुश्किल है इसलिए ज्यादातर लोग अपनी गाड़ी घर पर ही चार्ज करना पसंद करते हैं। लेकिन घर पर चार्ज करने समय आपको इन 5 बातों का ध्यान रखना चाहिए।

चार्जिंग केबल की जांच

कार की Charging Cables को समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए। अगर केबल कहीं से कटी हुई है या इसका प्लग ढीला है तो उसे बिल्कुल इस्तेमाल न करें। अगर चार्जिंग के समय तार या प्लग गर्म हो रहे हैं तो उसे तुरंत बदलना ही समझदारी है। सही तरीके से चार्ज करने पर बैटरी भी लंबे समय तक चलेगी और शॉर्ट सर्किट का खतरा भी कम रहेगा।

एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करना ठीक?

नहीं, EV चार्ज करने के लिए एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। गाड़ी को चार्ज होने में समय लगता है और लंबे समय तक एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करने से उसकी तारें बहुत ज्यादा गर्म होकर जल सकती हैं। सबसे सेफ तरीका है कि आप चार्जर को सीधे दीवार पर लगे मजहूत और अच्छी क्वालिटी वाले सॉकेट में ही लगाएं।

कंपनी का चार्जर ही सबसे बेस्ट

EV के लिए उसी चार्जर का इस्तेमाल करें जो कंपनी ने गाड़ी के साथ दिया है। कंपनी का चार्जर गाड़ी के बैटरी मैनेजनेंट सिस्टम (BMS) के हिसाब से ही बनाया जाता है जिससे बैटरी सुरक्षित रहे। बाहर के सस्ते या लोकल चार्जर से गाड़ी ओवरहीट हो सकती है जिससे आग लगने का खतना रहता है। सही चार्जर के इस्तेमाल से बैटरी लंबे समय तक खराब नहीं होती।

बैटरी फुल होने पर चार्ज से निकाल दें

आजकल आने वाली EV में बैटरी 100% होती ही चार्जिंग रुक जाती है। भले ही कट-ऑफ की सुविधा दी गई हो लेकिन समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए। बैटरी फुल होने के बाद घंटों तक प्लग-इन छोड़ना सही नहीं माना जाता और इससे बैटरी की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *