सीकर में सुबह-सुबह आया भूकंप, खाटूश्याम जी समेत कई जगहों पर महसूस हुए झटके

राजस्थान के सीकर जिले में शनिवार सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके खाटूश्यामजी सहित सीकर के कई गांवों में महसूस किए गए। भूकंप सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर आया। भूकंप की तीव्रता रिएक्टल पैमाने पर 3.5 दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। इस दौरान घरों के पंखे और बर्तन गिर गए। दहशत में लोग घरों से बाहर निकल गए। काफी देर तक लोग भूकंप की डर से घरों से बाहर ही रहे।

इन गांवों में महसूस हुए झटके

स्थानीय लोगों ने बताया कि रानोली और आस-पास के इलाकों में भी झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र सीकर रहा। भूकंप के झटके रानोली, खाटूश्यामजी, फतेहपुर और लक्ष्मणगढ़ सहित कई गांवों और कस्बों में महसूस किए गए।

कोई नुकसान नहीं

भूकंप के झटके महसूस होने के बाद खाटूश्यामजी में भी होटल और धर्मशालाओं में रुके लोग बाहर निकल आए। हालांकि, किसी तरह के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *