संजू गौड़ ने आरोप लगाया कि उनके भाई की मौत बिना ग्रिल वाली खिड़की या छत से गिरने के कारण हुई है। उन्होंने इस घटना के पीछे किसी अनहोनी या गहरी साजिश की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलते ही साहा थाना के उप-निरीक्षक संजय कुमार पुलिस टीम के साथ सिविल अस्पताल अंबाला कैंट पहुंचे। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।