अमृतसर में पुरानी रंजिश के चलते कॉन्स्टेबल की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद से आरोपी फरार

थाना राजासांसी के अधीन पड़ते गांव जगदेव कलां में पुरानी रंजिश के चलते गांव के लोगों ने पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल जगजीत सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घायल हालत में जगजीत को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।

पता चला है कि जगजीत सिंह गुरदासपुर जिले में तैनात एक बड़े अफसर के साथ ड्यूटी कर रहा है। हरजीत कौर ने बताया कि उसके पति जगजीत सिंह ड्यूटी समाप्त करके शनिवार को घर लौटे थे।

वहीं, घर के बाहर 10-12 हथियारबंद लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट करने लगे। हमलावरों में मुख्यारोपित बलराम सिंह है, जो उनके परिवार के साथ पुरानी रंजिश रखता है।

मारपीट के दौरान जब परिवार के अन्य सदस्यों ने बचाव किया तो आरोपितों ने उनकी भी बुरी तरह से पिटाई कर दी। इसके बाद सभी आरोपित अपने वाहनों पर सवार होकर फरार हो गए। परिवार ने जगजीत को तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया। जहां उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *