कोतवाली क्षेत्र के गांव दहपा आजमपुर में रविवार सुबह करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
गांव दहपा आजमपुर के रहने वाले 32 वर्षीय आरिफ सुबह खेतों की ओर गया था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद लोग उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मौत की सूचना मिलते ही स्वजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। आरिफ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। कोतवाली प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


