रनवे को टच कर फिर उड़ा विमान, 12 मिनट तक हवा में अटकी रही 147 यात्रियों की सांसें

जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को मुंबई से आने वाली इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट पहले प्रयास में नहीं उतर सकी। करीब 12 मिनट बाद दूसरे प्रयास में फ्लाइट की लैंडिग सफल हुई। इस दौरान विमान में सवार 147 यात्रियों की सांसे अटकी रही।

जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट ने सुबह 7:37 बजे मुंबई से जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। पायलट ने करीब 9:20 बजे जयपुर में उतरने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में पायलट ने विमान को रनवे से टच करने के तुरंत बाद फिर टेकआफ किया।

लैंडिंग के दौरान पायलट के अनस्टेबल एप्रोच (अस्थित दृष्टिकोण) के कारण फ्लाइट पहले प्रयास में नहीं उतारी जा सकी। अनस्टेबल एप्रोच का अर्थ है लैंडिंग के समय विमान की गति, ऊंचाई या दिशा का निर्धारित मानकों से भटक जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *