पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में कब होंगे चुनाव? इलेक्शन कमीशन अगले हफ्ते करेगा एलान

 पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों का ऐलान अब अगले हफ्ते हो जाएगा।

अगले हफ्ते होगा एलान

इन राज्यों की चुनावी तैयारियों को जांचने के क्रम में चुनाव आयोग गुरुवार को केरल पहुंच गया है, जहां से अब नौ मार्च को पश्चिम बंगाल पहुंचेगा। जो चुनावी तैयारियों को जांचने के क्रम में उसका अंतिम चुनावी राज्य है।

जहां से मंगलवार को लौटने के बाद चुनाव आयोग कभी भी इसकी घोषणा करने के संकेत दिए है। माना जा रहा है कि यह घोषणा 12 से 15 मार्च के बीच कभी भी हो सकती है।

आयोग ने इस बीच जिन चुनावी राज्यों की तैयारियों को जांच चुका है, उनमें असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी शामिल है, जबकि पांच मार्च को वह केरल पहुंचा है। जहां से नौ मार्च को वह बंगाल जाएगा।

कितने में चरण में हो सकता है चुनाव

आयोग ने इस राज्यों की अंतिम मतदाता सूची पहले ही जारी कर चुका है। ऐसे में चुनाव के ऐलान के रास्ते में अब कोई बाधा नहीं है। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि आयोग 2021 की तहत बंगाल में कितने चरणों में चुनाव कराती है।

2021 में आयोग ने बंगाल में आठ चरणों में चुनाव कराया था। गौरतलब है कि आयोग ने 2021 में इन सभी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *